Kanpur: झांसा देकर SBI के बैंक मैनेजर ने किया शारीरिक शोषण; शादी की बात पर युवती को धमकाने लगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर में एक युवती को शादी का झांसा देकर पनकी निवासी बैंक मैनेजर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। लेकिन शादी का दबाव बनाने पर बैंक मैनेजर युवती को धमकाने लगा। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कल्याणपुर पुलिस ने आरोपित बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

पनकी के रतनपुर निवासी उदित शुक्ला बांदा के अतर्रा स्थित एसबीआई बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। कल्याणपुर की युवती के मुताबिक उदित से उसकी मुलाकात बैंक की तैयारी करने के दौरान कोचिंग में हुई थी। दोनों में दोस्ती होने के बाद उदित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 

इस बीच उदित का बैंक में सिलेक्शन होने के बाद वह उससे दूरी बनाने लगा। इतना ही नहीं शादी की बात करने पर उदित उसे धमकियां देने लगा। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित बैंक मैनेजर के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- Exclusive: महाकुंभ के लिए रेलवे ने पहली बार शुरू की रिंग रेल, श्रद्धालुओं को महाकुंभ पहुंचाएगी, इन रूटों पर चलेगी...

 

संबंधित समाचार