Raebareli News : लोडर की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति समेत तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। लोडर की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपत्ति सहित तीन की मौत हो गई। घटना के बाद लोडर चालक फरार हो गया। पुलिस आरोपी लोडर चालक की तलाश कर रही है। मामला गदागंज थाना क्षेत्र के कुरौली बुधकर चौराहे  के पास उन्नाव ऊंचाहार मार्ग की है। तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें महिला समेत बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक में बैठी तीसरी महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतकों की पहचान कविता यादव पत्नी अमित उम्र लगभग 30 वर्ष व अशोक कुमार उर्फ पप्पू यादव पुत्र संतराम उम्र लगभग 55 निवासी ग्राम सभा गौरा हरदो थाना गदागंज के रूप में हुई है। वहीं लीलावती पत्नी अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गई है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। वहीं टक्कर करने के बाद लोडर चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें- Prayagraj News : महाकुंभ में गत वर्षो के आवंटन के आधार पर समान भूमि हेतु दावा स्वीकार्य नहीं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

1912 कंट्रोल रूम पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, औचक निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
यूपी : अखिलेश यादव ने बिजली विभाग को बताया 'महाविद्युत आपदा', बोले-जानलेवा गर्मी से बेहाल लोगों का दर्द ये क्या!समझेंगे
लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: किसान हॉस्पिटल पर लगेगा जुर्माना, युवक की मौत के बाद एक्शन
यूपी पुलिस का रेडियो नेटवर्क होगा हाईटेक, सभी थानों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए बनेगा सेंट्रल डैशबोर्ड 
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर योगी सरकार सख्त: हर हफ्ते अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगे अधिकारी, NHM ने जारी किए सख्त निर्देश