यू-डायस पोर्टल से 4.24 करोड़ छात्रों की डिजिटल ट्रैकिंग, बेसिक शिक्षा स्तर पर 90 प्रतिशत रिकॉर्ड हुए डिजिटल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

तकनीक आधारित शिक्षा प्रबंधन मॉडल पर जोर, छात्र प्रोग्रेशन अभियान मिशन मोड में संचालित

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को तकनीक आधारित बनाने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए यू-डायस पोर्टल पर चल रहे छात्र प्रोग्रेशन अभियान के तहत अब तक 3.44 करोड़ से अधिक छात्रों का डेटा अपडेट किया जा चुका है। प्रदेश में कुल 4.24 करोड़ छात्रों की डिजिटल ट्रैकिंग व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार बेसिक शिक्षा स्तर पर करीब 1.80 करोड़ छात्रों में से 90 प्रतिशत से अधिक का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से अपडेट हो चुका है। माध्यमिक स्तर पर भी यह प्रक्रिया तेजी से चल रही है। शासन स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग करते हुए छात्र विवरण अपडेट करने का अभियान मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है।

एनआईसी द्वारा प्रोग्रेशन लिंक सक्रिय होने के बाद 18 मई 2026 तक 3.44 करोड़ से अधिक छात्रों का डेटा पोर्टल पर दर्ज किया गया है। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक छात्र की शैक्षिक यात्रा को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है।

मिशन प्रेरणा, निपुण भारत मिशन और स्मार्ट क्लास जैसी व्यवस्थाओं के साथ अब छात्र प्रोग्रेशन प्रणाली को भी मजबूत किया जा रहा है। सरकार ने प्री-प्राइमरी और कक्षा-1 में नए नामांकन अभियान को भी प्राथमिकता दी है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा व्यवस्था से बाहर न रहे।

संबंधित समाचार