UP IPS Transfer: यूपी में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले, रामनयन सिंह बने बहराइच के नए कप्तान, देखें सूची

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानथ सरकार ने रविवार को क्रिसमस व नए साल से पहले पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए 15 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इनमें जौनपुर, बहराइच, गोंडा और श्रावस्ती समेत 9 जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। 

जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें जौनपुर के एसपी डॉ.अजय पाल को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रयागराज बनाया गया है। वहीं डॉ. कौस्तुभ एसपी जौनपुर बने हैं। केशव कुमार को एसपी अंबेडकर नगर की जिम्मेदारी दी गई है। अपर्णा रजत कौशिक एसपी अमेठी बनी हैं। वहीं कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा बनी हैं।

लखनऊ स्थित  35वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक अनूप कुमार सिंह को बनाया गया है। विक्रांत वीर एसपी देवरिया बने हैं। ओमवीर सिंह को एसपी बलिया बनाया गया है। रामनयन सिंह एसपी बहराइच बने हैं। चिरंजीव नाथ सिंह को एसपी हाथरस की जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ स्थित 32वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक प्राची सिंह होंगी। अभिषेक महाजन एसपी सिद्धार्थ नगर बने हैं। संकल्प शर्मा को डीसीपी लखनऊ बनाया गया है। बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला को एसपी महिला एवं बाल सुरक्षा यूपी की जिम्मेदारी मिली है। निपुण अग्रवाल डीसीपी लखनऊ बने हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: आउटसोर्सिंग कर्मचारी को काम से रोका, स्थायी कर्मचारियों पर कार्रवाई से बच रहा लोहिया संस्थान

संबंधित समाचार