पति पीटता है, लोन चुकाने को पैसे मांगता: कानपुर में महिला ने काराेबारी पति पर लगाए गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चकेरी थानाक्षेत्र की घटना, रिपोर्ट दर्ज

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने कारोबारी पति पर आरोप लगाया कि वह उसका उत्पीड़न करते हैं और लोन को भरने का दबाव बनाकर मारपीट करते हैं। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। 

चकेरी के देहली सुजानपुर निवासिनी स्वाति गुप्ता उर्फ नेहा ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पति आशीष गुप्ता की बिरहाना रोड में इलेक्ट्रिक की होलसेल दुकान है। परिवार में दो बच्चे हैं। आरोप लगाया कि पति पारिवारिक खर्च और बच्चों की फीस को लेकर परेशान करते हैं। तीन वर्ष पहले उन्होंने इवेंट का काम शुरू किया तो पति अपनी होलसेल की दुकान बंद कर घर में ही रहने लगा और विवाद करने लगा। 

आरोप है कि आशीष ने घर की गारंटी पर 30 लाख का लोन के अलावा अन्य जगह से ब्याज पर 6 लाख का लोन भी ले रखा है जिसे अदा करने के लिए मारपीट करता है। इस संबंध में चकेरी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि आशीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में डंपर ने R15 बाइक में मारी टक्कर: रेलिंग से टकराकर दो जिगरी दोस्तों की मौत, उन्नाव के रहने वाले थे...

संबंधित समाचार