Kanpur में ट्राला ने युवक को रौंदा: दो महीने पहले तय हुई थी शादी, परिजनों में कोहराम, हादसे के बाद हाईवे पर लगा 12 किमी जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। भौती हाईवे पर तेज रफ्तार ट्राला की चपेट में आकर युवक पहियों के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर 12 किमी लंबा जाम लग गया। सचेंडी पुलिस ने मौके से शव हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने हरियाणा के नंबर के ट्राला को कब्जे में लिया है। 

कानपुर देहात के डेरापुर रंजीतपुर निवासी देव सिंह का 24 वर्षीय बेटा बलराम गर्म कपड़ों की फेरी लगाता था। रविवार सुबह 11 बजे वह बाइक से अयोध्या से घर लौट रहा था। भौती हाईवे पर गौशाला के सामने जब वह स्लिप रोड पर उतरने वाला था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राला ने टक्कर मार दी। बलराम बाइक से उछलकर ट्राला के पहियों के नीचे आ गया। रिश्तेदार रावेंद्र के अनुसार बलराम के पिता खेती करते हैं। रविवार को बलराम परिजनों से मिलने घर जा रहा था।  

दो माह पहले तय हुई शादी 

चचेरे बहनोई रावेंद्र के अनुसार दो माह पहले ही बलराम की शादी पक्की हुई थी। मार्च माह में शादी होनी थी। बलराम परिवार का अकेला कमाने वाला था। बलराम की शादी की तैयारियों में जुटे पिता को जब हादसे में उसकी मौत की सूचना मिली तो बेसुध होकर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें- Kanpur: सीवर लाइन के लिए सड़क खोदकर छोड़ी, भुगत रही जनता, एक वर्ष से लोग परेशान, रोज गिरते दो पहिया वाहन सवार

 

संबंधित समाचार