महर्षि महेश योगी के जयंती में शामिल हुए ब्रजेश पाठक, कहा- HMP वायरस से होता है सिर्फ जुकाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को अयोध्या में आयोजित महर्षि महेश योगी के 108वीं जयंती में शामिल हुए। हवन कार्यक्रम में पहुंच कर आहुतियां भी डालीं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि रामलला के मंदिर की प्रथम वर्षगांठ की देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से राम मंदिर निर्माण में पूर्णता प्रदान हुई है। वह अद्भुद और अलौकिक है।  

उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में प्रचंड बहुमत से जीत होगी। विपक्ष का सूफड़ा साफ होगा। महाकुंभ में पूरी तैयारी हो गई है, जिसे हम लोग स्वयं देखकर के आए हैं। एक दिव्य महाकुंभ संपन्न होने जा रहा है। एचएमपी वायरस को लेकर भी कहा कि कोई चिंता की बात नहीं है। हल्का जुकाम होता है और तीन दिन में ठीक हो जाता है। अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय का जो सपना देखा गया था आज वह पूरा हो रहा है, जिससे भारत के संस्कृति की एक रिसर्च करने के साथ-साथ सभी विषयों की शिक्षा भी प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर

संबंधित समाचार