बुधवार से होगा ऑटो और ई-रिक्शा का सत्यापन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: जिन ऑटोरिक्शा व ई-रिक्शा चालकों ने अपने वाहन का सत्यापन अभी तक नहीं कराया है, उन्हें परिवहन विभाग की ओर से एक अंतिम मौका दिया जा रहा है। आरटीओ कार्यालय में 15 से 18 जनवरी तक ऐसे ऑटो व ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन किया जाएगा।  आरटीओ  संदीप सैनी ने आदेश जारी कर बताया कि जो ऑटो व ई-रिक्शा स्वामी या चालक अपने वाहन का सत्यापन नहीं करा पाए हैं, वे आरटीओ कार्यालय के कक्ष संख्या 20 से टोकर लेकर उसी दिन सत्यापन करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद वाहन स्वामियों को कोई मौका नहीं दिया जाएगा। यह सत्यापन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा और वाहन स्वामी को अपने सभी वैध दस्तावेज और 2 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ कार्यालय में उपस्थित होना होगा। बताया कि पुलिस सत्यापन के बाद ही रूट नंबर का स्टीकर जारी किया जाएगा। 

संबंधित समाचार