कानपुर में मकर संक्रांति पर घाटों पर उमड़ी भीड़: स्नान कर श्रद्धालु लगा रहे पुण्य की डुबकी, घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को मनाया गया। गंगा घाटों पर श्रद्धालु की भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालु स्नान कर पुण्य की डुबकी लगा रहे है। साथ ही दान भी कर रहे। मंदिरों में भी विशेष आयोजन किए गए। शहर में दो हजार से अधिक स्थानों पर खिचड़ी वितरण की गई। इस बार मकर संक्रांति का पर्व पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र के संयोग में मनाया जा रहा। 

मकर संक्रांति कानपुर

शहर के बिठूर, अटल, परमट, सरसैया, मैस्कर, सिद्धनाथ, शुक्लागंज समेत सभी घाटों पर श्रद्धालु दर्शन करने लिए पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय गंगा मैया के नारे भी लगाए। सुरक्षा के लिए घाटों पर ड्रोन का इस्तेमाल हुआ।

Kanpur मकर संक्रांति 1111

पनकी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिर में सभी सीसीटीवी कैमरों को जांचा गया। शहर के अन्य हनुमान मंदिरों में भी तैयारी होती रही। परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। मंदिर में भीड़ के बढ़ने की आशंका के चलते 22 सेवकों को सुरक्षा में लगाया गया है। 

मकर संक्रांति कानपुर 2

ये भी पढ़ें- Lohri 2025: लोहड़ी पर गूंजा, सुंदर मुंदरिए हो, दुल्ला भट्टी वाला हो, कानपुर में नए शादी शुदा जोड़ों ने नृत्य कर मनाया जश्न...

संबंधित समाचार