बहराइच: बाइक सवार दंपती को ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी ठोकर, महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बहराइच, अमृत विचार: जिले के रेहुआ मंसूर गांव निवासी एक ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ बाइक से खिचड़ी खाने के लिए ससुराल गए। खिचड़ी खाने के बाद वापस आते समय दंपती को अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने ठोकर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Image 2025-01-15 at 11.53.01_b949f1ac

राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहुआ मंसूर के मजरा खुशलीपुरवा निवासी शिवाकांत (35) की ससुराल हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरवा में है। मकर संक्रांति के अवसर पर शिवाकांत अपनी ससुराल में खिचड़ी खाने के लिए गए। साथ में पत्नी शालिनी (32) भी गई थी। इसके बाद पति और पत्नी बाइक से वापस लौट रहे थे। रेहुआ मंसूर गांव के निकट पहुंचने पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने ठोकर मार दी। कुछ देर बाद होश में आने पर शिवाकांत ने अपने पिता को फोन कर बुलाया। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- बहराइच: बीडीओ, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और ग्राम प्रधानों ने 75 मरीजों को लिया गोद

संबंधित समाचार