Sitapur News: कई घरों में लगी भीषण आग, दो महिलाओं की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

सीतापुरः सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र में तेज आंधी के बीच एक घर में खाना बनाते समय अचानक आग लग जाने से करीब 12 घर आग की चपेट में आ गए। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई और एक बच्ची झुलस गई।

सीतापुर के जिलाधिकारी (डीएम) राजागणपति आर ने बताया कि सदरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के सरैया चलाकापुर गांव निवासी संजय के घर की छत पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आंधी-तूफान के बीच छत से आग आसपास के घरों में फैल गई और वे भी आग की चपेट में आ गए। परिणामस्वरूप आस पास स्थित 12 घरों की छतें और झोपड़ियां प्रभावित हुईं। 

डीएम ने बताया कि मृतकों की पहचान फूलमती (45) और इदुरा (65) के रूप में हुई है, जबकि सात वर्षीय बच्ची झुलस गई है। उसका इलाज बिसवां के एक चिकित्सालय में हो रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आग पर मौके पर ही काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात