खुशबू कुमारी के हाथों यूपी टीम की कमान, 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में दम दिखाने को तैयार खिलाड़ी
लखनऊ, अमृत विचार : 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता 30 मार्च से 3 अप्रैल तक बरेली में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश की टीम बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ उतरेगी।
शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद टीम घोषित की गई। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पिछली बार टीम ने कांस्य पदक जीता था। इस बार उससे बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य रखा गया है।
टीम की कप्तानी खुशबू कुमारी को सौंपी गई है। खिलाड़ियों ने शिविर के दौरान कड़ी मेहनत की है और टीम संतुलित नजर आ रही है, जिससे पदक की उम्मीद और मजबूत हुई है।
उत्तर प्रदेश महिला सीनियर हैंडबॉल टीम: तेजस्विनी सिंह, आकांक्षा सिंह वर्मा, सपना कश्यप, ऋतु पाल, विशाल्या शर्मा, आरती यादव, खुशबू कुमारी (कप्तान), राजपति, रेशमा यादव, सुमन यादव, आराधना त्रिपाठी, नंदिनी पटेल, समृद्धि सिंह, युक्ता तिवारी, निक्की चौहान, निहारिका, खुशबू शर्मा, नैना, सुनीता, रंजना, उषा, शताक्षी। टीम कोच: मोहम्मद तौहीद।
