Moradabad: सपा विधायक के रिश्तेदार पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप | Amritvichar

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बिलारी थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ घर में घुसकर बलात्कार करने के आरोप में बिलारी से सपा विधायक मौहम्मद फ़हीम के मामाज़ाद भाई अदनान पर बालात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ 26 अक्तूबर …

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बिलारी थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ घर में घुसकर बलात्कार करने के आरोप में बिलारी से सपा विधायक मौहम्मद फ़हीम के मामाज़ाद भाई अदनान पर बालात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ 26 अक्तूबर को अदनान ने उसके साथ घर मे घुसकर उस वक़्त रेप किया था जब उसकी माँ उसे छोड़कर उसकी नानी के घर चंदौसी गई थी, आरोपी ने किसी को भी घटना के बारे में बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी, पीड़िता ने अपनी माँ को अपने साथ हुए बलात्कार की जनकारी बताई, तो मां ने इन घटना की जानकारी अपने घर के नीचे किराए पर रह रही बिलारी थाने में तैनात महिला दरोगा से की तो महिला दरोगा ने पहले तो पीड़िता व उसकी माँ को दो तीन तक तो इधर उधर की बात बनाकर मदद की बात कही, लेकिन बाद में मदद से इनकार कर दिया, पीड़िता ने इंसाफ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई, घटना की जानकारी मिलते ही बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने घटना का संज्ञान लेकर आज पीड़ित परिवार और थाने में मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली, पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अदनान समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक मौहम्मद फ़हीम का रिश्तेदार है, इस वजह से कोई भी कार्यवाही महिला दरोगा ने नही ख़ुद की और नही होने दी।