अमरोहा : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने डीएम से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्ड मेंबरों सहित अन्य भाजपा नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से शिकायत की है। 

दरअसल, गुरुवार को अमरोहा के मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह समारोह हुआ था।  इस कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं की भरमार देखने को मिली। नवविवाहित जोड़ों में भी धांधली का आरोप लगाया व शादी की रस्मों में अनियमितता सामने आई। कई नवविवाहित जोड़ों के पूरे फेरे तक नहीं कराए गए। खाने-पीने तक की व्यवस्था फेल नजर आई। कार्यक्रम में आए लोगों को खाना तक नहीं मिला। हंगामे के बीच कई लोग बिना खाना खाए ही लौट गए। 

अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष शशि जैन ने भाजपा सभासदों के साथ जिलाधिकारी से शिकायत की। उन्होंने अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर सवाल उठाए और कार्यक्रम में हुई अनियमितताओं की जांच की मांग की। पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने कहा, इस तरह की अव्यवस्था बेहद शर्मनाक है। नवविवाहित जोड़ों के साथ हुए इस व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम की अव्यवस्थाओं ने शासन और प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी युवती को भाइयों ने बनाया बंधक, जानिए फिर क्या हुआ?

संबंधित समाचार