कानपुर पहुंची बुलेट रानी राजलक्ष्मी मंडा का स्वागत: महाकुंभ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए निकली...
भदोही से 2 हजार किलोमीटर लंबी यात्रा
कानपुर, अमृत विचार। भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार और महाकुंभ 2025 को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकलीं राज लक्ष्मी मंडा उर्फ बुलेट रानी शनिवार को शहर पहुंचीं। इस दौरान राजलक्ष्मी ने कहा कि यह यात्रा भारतीय संस्कृति को सशक्त बनाने और महाकुंभ का संदेश पूरे देश में प्रसारित करने के लिए है। 9 जनवरी को भदोही से शुरू हुई यात्रा 36 जिलों से होकर 12 दिनों में प्रयागराज संगम में समाप्त होगी।
कानपुर पहुंचने पर बुलेट रानी का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा करते हुए बुलेट रानी का स्वागत किया। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह और उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा ने बुलेट रानी को पुष्पगुच्छ भेंट कर कानपुर की पावन धरती पर उनका अभिनंदन किया।
दक्षिण जिला मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बुलेट रानी का आज कानपुर में रात्रि प्रवास होगा और रविवार सुबह 11 बजे बुलेट रानी चित्रकूट के लिए प्रस्थान करेंगी। स्वागत करने वालों में पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, अनूप अवस्थी, के के सचान, सुनील साहू, जसविंदर सिंह, विनोद मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, गणेश शुक्ला, शिव पूजन सविता, आलोक मिश्रा, आनंद मिश्रा, अर्जुन बेरिया, अनीता त्रिपाठी, जितेंद्र सचान, गौरव पांडे, दीपू पासवान आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- उन्नाव में STF व अचलगंज पुलिस ने 30 लाख की चरस के साथ दो को किया गिरफ्तार: पहले भी जेल जा चुके आरोपी
