गुलाब और ग्लैडियोलस की महक से महका NBRI, 147 पुरस्कार वितरित, देखें मनमोहक तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान में चल रहे दो दिवसीय फूलों की प्रदर्शनी का समापन रविवार को किया गया। अंतिम दिन गुनगुनी धूप के बीच गुलाब एवं ग्लैडियोलस प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों, उद्यान प्रेमियों एवं अन्य शहर वासियों ने प्रदर्शनी में भाग लिया तथा विभिन्न पौधों के बारे में जानकारी भी हासिल की। प्रदर्शनी में प्रतिभागियों को इस वर्ष कुल 16 ट्रॉफीयां एवं विभिन्न वर्गों में विजेताओं को 147 पुरस्कार वितरित किये गए। इस वर्ष प्रदर्शनी में लखनऊ तथा अन्य शहरों से 17 प्रदर्शकों द्वारा 205 प्रविष्टियां प्रदर्शित की गईं। वहीं इस मौके पर सीएसआईआर नई दिल्ली की महानिदेशक डॉ. एन कलैसेलवी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही।

Untitled design (93)

डॉ. एन कलैसेलवी ने संस्थान के प्रकाशनों का विमोचन किया। जिसमें सीएसआईआर-एनबीआरआई कैलेंडर 2025, नीम की कृषि प्रौद्योगिकी पर एक पुस्तक निर्जलित पुष्प शिल्प की उत्पाद सूची, सीएसआईआर-एनबीआरआई वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 प्रस्तुत की। साथ ही महानिदेशक की ओर से गुलदाउदी की चार नई किस्मों का भी विमोचन किया।

Untitled design (90)

डॉ. कलैसेल्वी ने कहा मुझे यह देख कर बहुत प्रसन्नता हुई कि सीएसआईआर-एन बीआरआई ने एक शाही उद्यान को धीरे धीरे एक अनुसंधान संस्थान में विकसित किया है जो आज किसानों, लघुउद्योगों, स्टार्ट अप, उद्यमियों एवं आम जनता को न सिर्फ एक समान रूप से आकर्षित कर रहा है बल्कि अपनी प्रौद्योगिकी और कार्यों को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत भी कर रहा है।

Untitled design (91)

उन्होंने सीएसआईआर-एनबीआरआई, लखनऊ के निदेशक डॉ. अजित कुमार शासनी के कुशल नेतृत्व में विज्ञान और समाज के लिए संस्थान द्वारा प्राप्त उपलब्धियों और योगदान की भी सराहना की तथा संस्थान को नए पथ पर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व सीएसआईआर-एनबीआरआई के दूरस्थ अनुसंधान केंद्र बंथरा के अपने दौरे पर डॉ. कलैसेल्वीने इंडिया हेरिटेज ट्री गार्डन का भी उद्घाटन किया।

Untitled design (92)

इस अवसर पर सीएसआईआर-एनबीआरआई द्वारा विकसित 90 के एसएनपी कॉटन चिप तकनीक को महानिदेशिका डॉ. कलैसेल्वी की उपस्थिति में आईएलएस लिमिटेड को हस्तांतरित भी किया गया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा आनुवंशिक संसाधनों और विज्ञान आधारित विकास के मूल्य के बारे में सार्वजनिक जागरुकता बढ़ाने सहित जीनोमिक्स और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रौद्योगिकियों, अनुसंधान और नवाचार के विकास और संवर्धन के लिए जीनोम फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए।

Untitled design (96)

डॉ. कलैसेलवी ने संस्थान में नव विकसित केन्द्रीय पौध संवर्धन सुविधा का भी उद्घाटन किया। उन्होंने संस्थान द्वारा प्रत्येक अनुसंधान एवं विकास क्षेत्र में प्रो. केएन कौल सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र प्रमाण पत्र के विजेताओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर डॉ. कलैसेल्वी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत संस्थान के दूरस्थ अनुसंधान केंद्र, बंथरा एवं वनस्पति उद्यान में पौधा रोपण भी किया।

Untitled design (95)

इस अवसर पर सीमैप निदेशक डॉ.पीके त्रिवेदी, डॉ. राधा रंगराजन निदेशक, सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ व अन्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह के अंत में संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केजे सिंह, ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ेः इस अस्पताल में मरने के बाद भी मिलता है इलाज...ट्रॉमा सेंटर से बिचौलिए ने बेहतर इलाज का दिया था झांसा 

संबंधित समाचार