मुरादाबाद : नगर निगम की टीम ने फुटपाथ व बाजार से हटवाया अतिक्रमण, चालान काटकर वसूला जुर्माना
मुरादाबाद। नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम ने गुरुवार को गागन बाजार क्षेत्र में सड़क की पटरियों व बाजार में दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों पर कारवाई की। अतिक्रमण करने वालों का चालान कर जुर्माना भी वसूला।

अतिक्रमण करने वालों को माइक से चेतावनी देते नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार, साथ में प्रवर्तन दल के सदस्य।
कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक व प्रवर्तन दल की टीम ने बाजार में दुकानदारों को माइक से चेतावनी दी कि वह अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। इसके बाद न हटाने वालों पर कारवाई करते हुए उनका चालान काटकर जुर्माना वसूला। चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा करने पर और कड़ी कारवाई करेंगे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा...केक काटकर मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती
