मुरादाबाद: बेइज्जती से आहत होकर लालू ने की थी सुनील की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलारी, अमृत विचार। अभद्र भाषा, गाली गलौज और बेइज्जती से आहत होकर लाल उर्फ अजीत ने मन ही मन सुनील को मारने की योजना काफी दिन पहले ही बना ली थी। वह मृतक सुनील द्वारा लगातार बेइज्जती से तंग आकर सुनील को रास्ते से हटना चाह रहा था।  21 जनवरी की शाम लालू उर्फ अजीत पुत्र श्री ओम अपने दोस्त कुलदीप यादव उर्फ देसी के साथ सुनील को शराब पिलाने घर से सैफनी ले गया था देर रात गांव की ही बाहर उसने सुनील की ईंट से कुचल कर दर्दनाक हत्या कर दी थी। 

इसके बाद सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए थे। सुनील की पत्नी ने पुलिस को गांव के ही लाल उर्फ अजीत और कुलदीप उर्फ देसी के खिलाफ उसके पति की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । 22 जनवरी को जैसे ही मृतक सुनील का शव घर पहुंचा तो गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस क्षेत्र अधिकारी राजेश तिवारी, उप जिला अधिकारी विनय कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।  परिजनों ने 2 घंटे से अधिक जाम लगाया , वहीं परिजनों ने 24 घंटे में हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर जाम खोला वहीं पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

मृतक की पत्नी की तहरीर पर गांव के ही लाल उर्फ अजीत पुत्र श्री ओम और कुलदीप यादव उर्फ देसी पुत्र हीरालाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस क्षेत्राधिकार के नेतृत्व में कई टीम में गठन कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और खुलासे के निर्देश दिए थे। गुरुवार की दोपहर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 21 जनवरी को कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपली चक के बाहर मंदिर के पास गांव के ही अपने एक अन्य साथी के साथ सुनील की हत्या कर दी गई है। 

बताया कि गुरुवार को घटना में  लाल उर्फ अजीत को पिपली चक बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है । इससे काले रंग की शर्ट बरामद की गई है।  कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्या आरोपी लालू उर्फ अजीत ने मृतक सुनील द्वारा कई बार उसकी बेइज्जती की थी। साथ ही कई बार गालियां भी दी थी जिससे वह लगातार परेशान हो रहा था। उन्होंने बताया कि घटना में दूसरा आरोपी भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। टीम में कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह, निरीक्षक रामनरेश यादव ,उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल नितिन कुमार ,प्रवीण कुमार और देवराज शामिल रहे।

संबंधित समाचार