शाहजहांपुर : छेड़छाड़ के आरोपी प्रधान अध्यापक ने शिक्षिका के पति को पीटा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

दर्ज मुकदमे में समझौते को लेकर आरोपी बना रहा था दबाव, बात नहीं मानने पर बेल्टों से पीटा

शाहजहांपुर, अमृत विचार। छेड़छाड़ के आरोपी प्राइमरी स्कूल के प्रधान अध्यापक ने शिक्षिका के पति की बेल्टो से पिटाई कर दी। इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो 23 जनवरी का बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह का कहना है कि मारपीट का मामला सामने आया था, दोनों पक्षों पर 151 की कार्रवाई की जा चुकी है। शिक्षिका के पति ने एसपी से शिकायत कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की पत्नी सिंधौली क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। इसी स्कूल में थाना रोजा क्षेत्र के गांव सरसवा निवासी सुमित पाठक बतौर प्रधान अध्यापक तैनात है। आरोप है कि प्रधान अध्यापक ने महिला सहायक अध्यापक पर छेड़छाड़ की। लगभग तीन माह पहले शिक्षिका ने आरोपी प्रधान अध्यापक के खिलाफ सिंधौली थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि इस मामले में आरोपी समझौते का दबाव बना रहा था। 23 जनवरी को सुबह करीब नौ बजे महिला टीचर को उसका स्कूल ड्यूटी पर छोड़ने गया, आरोप है कि गेट पर  पहले से मौजूद आरोपी प्रधान अध्यापक ने अपने साथियों के साथ शिक्षिका के पति को घेर लिया और बेल्टो से पीटना शुरू कर दिया। जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों पर 151 की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। वहीं अब शिक्षिका के पति ने एसपी राजेश एस से शिकायत करते हुए आरोपी प्रधान अध्यापक और उनके साथियों पर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म