कानपुर में आरोपी शोभित बाजपेई गिरफ्तार: बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे के खजांची जय का है भाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के भाई शोभित बाजपेई को शनिवार को स्वरूप नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शाेभित पर एक शिक्षक ने अगवा करने का प्रयास, मारपीट, फाेन छीनने का आरोप लगाया। 

उन्नाव निवासी शिक्षक शैलेंद्र सिंह ने बिकरू कांड के आरोपी जय बाजपेई के ब्रम्ह नगर में रहने वाले भी शोभित को कार बेची थी। शोभित ने कार तो खरीद ली, लेकिन आरोप है कि न ही पूरी पेमेंट की और न ही कार ट्रांसफर करा रहा था। शिक्षक को पता चला कि एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई का शोभित भाई है। इसलिए वह डर गया और एफआईआर दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें- Republic Day 2025: कानपुर जेल से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नौ बंदी रिहा, अपराध की सजा पूरी करने के बाद भी इसलिए थे बंद...

संबंधित समाचार