Moradabad : कटघर थाना प्रभारी के आफिस में बैठकर दबंग स्टाइल में युवक ने बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर मची खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करूला क्षेत्र में बिरयानी कारोबारी हैं आरोपी युवक के पिता, अधिकारियों की नाराजगी के बाद कार्रवाई

मुरादाबाद।  करूला क्षेत्र में बिरयानी कारोबारी के बेटे को थाना प्रभारी के कार्यालय में बैठकर रील बनाकर वायरल करना भारी पड़ गया। वायरल रील में थाना प्रभारी के होने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई थी जिस पर पुलिस ने बिरयानी विक्रेता के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

हुआ यूं कि मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर करूला क्षेत्र में अहमदाबाद बिरयानी सेंटर चलाने वाले के पुत्र जहीरुद्दीन की रील वायरल हुई थी। रील में जहीरुद्दीन बड़ी अकड़ के साथ थाटा कटघर के प्रभारी के आफिस में बैठा था और थाना प्रभारी भी रील में दिखाई दे रहे थे। रील को देखने पर अधिकारियों ने कटघर पुलिस से नाराजगी जताई थी। कटघर पुलिस ने तत्काल जहीरुद्दीन पुत्र अमीरुद्दीन निवासी जब्बार कालोनी करूला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जहीरुद्दीन का शांतिभंग की आशंका में चालान कर अदालत में पेश किया था। 

पुलिस का कहना है कि रील में कंप्यूटर के सहयोग से थाना प्रभारी के फुटेज को जोड़ा गया है। थाना प्रभारी और जहीरुद्दीन के बीच कोई मुलाकात आफिस में नहीं हुई है। याद रहे कि सोशल मीडिया पर रील वायरल करने का खुमार युवाओं पर तेजी से चढ़ रहा है। इसी तरह सोमवार को बाइक पर युवती को बैठाकर इश्क करने का वीडियो वायरल हुआ था जिसपर यातायात पुलिस ने वीडियो के आधार पर चालान किया था। इससे पहले भी आमजन के लिए खतरनाक रील बनाने पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : सौर ऊर्जा का ठेका दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, ऐंठ लिए साढ़े पांच लाख रुपए...तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

संबंधित समाचार