कांग्रेस ने दिल्ली में ‘मजबूत लोकपाल’ विधेयक लाने, ‘शराब घोटाले’ की जांच कराने का वादा किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को जारी अपने घोषणापत्र में वादा किया कि राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में आने पर वह ‘मजबूत लोकपाल’ विधेयक लाएगी। उसने यह वादा भी किया कि दिल्ली में ‘शराब घोटाला’, ‘दिल्ली जल बोर्ड घोटाला’ और ‘दिल्ली स्वास्थ्य घोटाला’ की व्यापक जांच सुनिश्चित की जाएगी।

कांग्रेस की तरफ से ‘मजबूत लोकपाल’ का वादा करना इस मायने में महत्वपूर्ण है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस नीत सरकार के खिलाफ लोकपाल आंदोलन के माध्यम से राजनीति में पदार्पण किया था। केजरीवाल ने 11 साल पहले इसी मुद्दे पर 49 दिनों तक सत्ता में रहने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस ने घोषणापत्र में यह वादा भी किया कि उसकी सरकार बनने पर छठपूजा, कांवड़ शिविरों, रामलीला और सरस्वती पूजा कार्यक्रमों के लिए सब्सिडी दी जाएगी। उसने ट्रांसजेंडर लोगों के अनुकूल सुलभ शौचालय का वादा भी किया है। उसका यह वादा भी है कि शहीद होने वाले सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के जवानों के परिजन को दो करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी तथा किसी एक आश्रित को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें:-Mahakumbh Stampede: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में भगदड़, 14 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, अमृत स्नान रद्द, बाबा रामदेव ने जताया दुख

संबंधित समाचार