फर्रुखाबाद में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद मची चीख-पुकार: हादसे में तीन की मौत व चार घायल, ट्रक के उड़े परखच्चे...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ताजपुर चौकी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। गैस सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

दोनों ट्रकों की भिड़ंत की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर मृतक व घायलों को ट्रक से बाहर निकाला। हादसे में अभिमन्यु निवासी सकबाई, रामकिशोर नगला बीच, राहुल दतिया उन्नाव की मौके पर मौत हो गई। 

गैस सिलेंडर लेकर ट्रक जा रहा था तभी छिबरामऊ की तरफ़ से डस्ट लेकर आ रहे ट्रक में आमने-सामने भिडंत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा।

ये भी पढ़ें- गुरुदेव क्राॅसिंग पर ट्रेन से गिरा युवक...कटकर हुई मौत: एटा से कानपुर होते हुए जा रहा था Mahakumbh, अधिक भीड़ के चलते हुआ हादसा

संबंधित समाचार