Bareilly: फरवरी के पहले ही दिन ही टूटा गर्मी का रिकॉर्ड...आगे-आगे देखिए क्या होता है हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, रात का तापमान भी बढ़ा

बरेली अमृत विचार। मौसम विभाग की भविष्यवाणी फरवरी के पहले दिन ही सही साबित होती दिखी और रिकॉर्ड टूट गया। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फरवरी में 15 तारीख से पहले सिर्फ 4 फरवरी 2014 को ही अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और 2 फरवरी 2017 को 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा इससे अधिक तापमान 15 फरवरी के बाद रहा है। यही नहीं वर्ष 1981 से 2010 के औसत अधिकतम तापमान 24.7 से भी अधिक रहा। इस बार जनवरी में कम सर्दी पड़ी और औसत अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अब फरवरी में भी शुरुआत से ही मौसम गर्म होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश का अनुमान जताया है लेकिन इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी लेकिन रात का तापमान बढ़ेगा। पिछले एक सप्ताह में दिन और रात के तापमान में करीब पांच डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

संबंधित समाचार