Kanpur में किशोरी से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर दोस्त के कमरे में ले गया, बनाया वीडियो, फिर करता रहा शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर में शादी का झांसा देकर एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक पिछले डेढ़ साल से लगातार किशोरी का शारीरिक शोषण करता रहा। जिससे आहत किशोरी ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
रावतपुर निवासी किशोरी के मुताबिक दो वर्ष पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती गरड़ियन पूरवा निवासी मनीष कुमार झा से हुई थी। 

आरोप है कि मनीष उसे अपने दोस्त के कमरे में ले गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मनीष ने घटना का वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर मनीष पिछले डेढ़ वर्ष से किशोरी का लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur में Avanish Dixit के बाद अब एक और पत्रकार गिरफ्तार: पीड़ित बोला- गाली देकर रोका, फिर लूट लिए पैसे, धमकी भी दी...

 

संबंधित समाचार