लखनऊ: नगर निगम के कर्मचारी हो रहे गंभीर बीमार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ नगर निगम के कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा दबाव है, विशेषकर राजस्व संवर्ग से जुड़े कर्मचारियों पर। काम के दबाव में कई कर्मचारी मानसिक तनाव, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की बीमारी से जूझ रहे हैं। आरोप है कि कर्मचारियों की यह हालत शासन की गलत नीतियों की वजह से हो रही है। इसको लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। नगर निगम जल कल कर्मचारी संघ की तरफ से इस समस्या को लेकर महापौर, नगर विकास के प्रमुख सचिव और नगर आयुक्त को पत्र लिखा गया है, साथ ही आंदोलन की चेतावनी जारी की गई है।

नगर निगम जल कल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने कहा है कि राजस्व संवर्ग से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की जरूरत है। इसके लिए शासन और प्रशासन के अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्णय लेना होगा।

उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से टैक्स वसूली समेत अन्य कार्यों को लेकर 24 घंटे काम हो रहा है। जिससे राजस्व निरीक्षक, संबंधित लिपिक, सहायक कर्मचारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पास न परिवार के लिए और न ही अपनी सेहत के लिए समय है। अनैतिक रूप से टैक्स वसूली का दबाव, निलंबित और वार्ड से हटाने आदि की धमकी, कोई छुट्टी नहीं, हर छुट्टी में वसूली कैंप, इन कर्मचारियों का सामाजिक, घर, परिवार की शादी-ब्याह आदि सब प्रभावित हो रहा है।

कर्मचारियों की दुर्दशा की जिम्मेदारी सरकार पर

शशि कुमार मिश्रा के मुताबिक कर्मचारियों की इस दुर्दशा की जिम्मेदारी सरकार पर है। निकायों का करोड़ों टैक्स आज सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालय पर बकाया है, लेकिन उनके बजट से आज सीधे कटौती करके निकायों को नहीं दिया जा रहा। उसके लिए हमारी निकाय बराबर दबाव बनाने के अलावा कर ही क्या सकती है, न आवश्यकता अनुसार कर्मचारी हैं, न ही विभाग में कोई भर्ती हो रही, सैकड़ों किलोमीटर का कार्यक्षेत्र बढ़ चुका है। वहीं आम नागरिकों से वसूली का दबाव बना रहता है, जिससे इस कार्य से जुड़े कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव रहना किसी से छुपा नहीं है और यही दबाव उन्हें बीमारियों की चपेट में ला रहा है।

यह भी पढ़ेः Viral Video: पत्नी ने की पति की चप्पल से पिटाई, जमकर मचाया हंगामा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज