प्रयागराजः मामूली विवाद में चली गोलियां, सिर में गोली लगने से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के कैंट क्षेत्र में मामूली विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राजापुर कछार इलाके का निवासी ऑटो रिक्शा चालक आकाश सोनी उर्फ गोलू (26) का भाई एजी ऑफिस के पास सब्जी और नारियल का ठेला लगाता है। गुरुवार रात 9 बजे राजापुर कछार में अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गोलीबारी हो गई। एक गोली आकाश की कनपटी में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर बैठे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है।आकाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आकाश अपने जिन लोगों के साथ बैठा था, उन्हीं से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था और उसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद राजापुर कछार इलाके में दहशत फैल गई है।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले के खुलासे का दावा कर रही है। पुलिस उपायुक्त सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म