बदायूं: पूजा के फूल तोड़ने गया था बुजुर्ग, जंजीर में पैर अटका और गिरकर चली गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। पूजा के लिए फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की गर्दन जंजीर में फंस गई। वह जमीन पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पास के जिला संभल के निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना जरीफनगर क्षेत्र के कस्बा नाधा निवासी उमाशंकर गुप्ता (52) को सोमवार को पूजा करनी थी। वह पूजा के लिए फूल लेने राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में गए थे। जहां से फूल तोड़ने के बाद वह डिग्री कॉलेज से बाहर निकले तो गेट पर लगी जंजीर में उनकी गर्दन फंस गई। वह जंजीर में उलझ गए और जमीन पर गिरकर घायल हो गए। उनके सिर में चोट आई। परिजन बुजुर्ग को चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए।

संबंधित समाचार