Bahraich News : भारत- नेपाल सीमा का SDM ने किया निरीक्षण, पड़ोसी मुल्क के अधिकारियों से की वार्ता

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के इंडो नेपाल सीमा का सोमवार शाम को एसडीएम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। उपजिलाधिकारी अधिकारी अंजनी यादव एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युमन सिंह ने रूपईडीहा पहुंचकर भारत नेपाल सीमा का अवलोकन कर यहां की आवागमन एवं सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की।  दोनों अधिकारियों रूपईडीहा पहुंचकर सर्वप्रथम रुपईडीहा थाना प्रांगण में एसएसबी 42 वी वाहिनी के सहायक कमांडेंट सुनील कुमार शांति, निरीक्षक सत्येंद्र सिंह के साथ बैठक कर सीमा पर हो रहे जांच एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

तत्पश्चात थाने से सीमा के नो मेंस लैंड तक पैदल चलकर सीमा के समानांतर सड़क पर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीमा पर डीएसपी नेपालगंज बांके आयुष प्रसाद जोशी तथा नेपाली थाना जमुनहा इंचार्ज उपेन्द्र बूढ़ाथोकी से भी मुलाकात की। उन दोनों नेपाली अधिकारियों से सीमा पर एक दूसरे के सहयोग से कैसे अपराध पर नियंत्रण पाया जाए इस पर भी चर्चा की एवं आपस में सहयोग करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उसके बाद नो मेंस लैंड पर बने शिव मंदिर के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और उसकी जर्जर हालत को देखते हुए उसका कोई हल निकालने की बात कही।

सीमा पर बन रहे गेट के पूर्व की दिशा में जमुनहा गांव से आने वाले चार मार्गों को बंद करने के बारे भी चर्चा की। जिस पर स्थानीय सभासद मनोज प्रजापति एवं भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा सहित कई स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से मिलकर उन रास्तों को न बंद करने की मांग की। जिसपर उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सारी बातो को जांच कर ध्यान रखते हुए ही निर्णय लिया जाएगा।इस अवसर पर नायब तहसीलदार अक्षय पांडे,प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा दद्दन सिंह, मुख्य आरक्षी स्वतंत्र विक्रम सिंह, आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Wanted Tiger: 40 बीघे के घने जंगल में 60 दिनों से वन विभाग को गच्चा दे रहा बाघ

संबंधित समाचार