Amroha: एक दिन के लिए थानेदार बनी छात्रा राधिका कौशिक | Amritvichar
गजरौला के मोहल्ला महाजन बस्ती की रहने वाली छात्रा राधिका कौशिक ने एक दिन के लिए गजरौला थाना संभाला। थानाध्यक्ष बनकर उन्होंने लोगों की फरियाद सुनी और पुलिस कर्मियों को आदेश भी दिए। यह अनूठी पहल उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत की। थाना घुमाने के बाद नीट की तैयारी …
गजरौला के मोहल्ला महाजन बस्ती की रहने वाली छात्रा राधिका कौशिक ने एक दिन के लिए गजरौला थाना संभाला। थानाध्यक्ष बनकर उन्होंने लोगों की फरियाद सुनी और पुलिस कर्मियों को आदेश भी दिए। यह अनूठी पहल उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत की। थाना घुमाने के बाद नीट की तैयारी कर रही छात्रा राधिका कौशिक को थानाध्यक्ष ने अपनी कुर्सी सौंप उसे एक दिन का थानाध्यक्ष बना दिया। कुर्सी में बिठा कर थानाध्यक्ष के कार्यों व कर्तव्यों के बारे में बताया। महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस व अन्य जानकारियां भी दीं।
