कासगंज : बाउंड्रीवाल, मैन गेट और डिजिटल टॉयलेट शीघ्र बनवाने के निर्देश –जिलाधिकारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोरों परिसर की जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए
कासगंज, अमृत विचार। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मंगलवार को नवीन निर्माणाधीन ड्रग वेयरहाउस एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरोंजी का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। टूटी बाउंड्री बाल को देखकर जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि वेयर हाउस की बाउंड्री वाल और मैन गेट को शीघ्र बनवा कर ठीक कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड रूम बनवाने तथा डिजीटल टॉयलेट का निर्माण कराया जाएं और विद्युत कनेक्शन शीघ्र कराया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरे परिसर की जल निकासी की भी समुचित व्यवस्था की जाए। ड्रग वेयर हाउस लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल एवं सम्बंधित अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत,कर्मचारी तथा निर्माण कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - कासगंज में पतंग उड़ाते समय हादसा: बंदरों से बचने के चक्कर में छत से गिरा लड़का, मौत
