कासगंज: प्रदेश के किसानों का नहीं होने दिया जाएंगा उत्पीड़न
कासगंज, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन स्वराज संगठन ने बुधवार को चौथा स्थपना दिवस मनाया। कार्यक्रम में एटा, बदायूं, हाथरस, फिरोजाबाद, अलीगढ, आगरा, बुलंदशहर के अलावा अन्य जनपदों के किसान नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश भर के किसानों का उत्पीड़न न होने दिए जाने का भरोसा दिलाया।
भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न नहीं होने देंगे। किसानों की हर समस्याओं का समाधान करने के लिए स्वराज संगठन कदम से कदम मिलाकर तैयार है। उन्होंने कहा की भाकियू स्वराज एकलौता ऐसा संगठन है, जो हमेशा किसानों की मदद के लिए आगे रहता है। अगर किसी किसान का पुलिस प्रशासन के द्वारा उत्पीड़न किया जाता है, तो संगठन ईट से ईट बजाने का काम करता है। पीड़ित किसान को न्याय दिलाता है। वहीं कुलदीप पांडेय ने कहा की अगर प्रदेश में कहीं भी किसानों का उत्पीड़न होगा उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन हमेशा किसानों के हित के लिए लड़ाई लड़ता आया है और लड़ता रहेगा। वहीं संगठन के स्थापना दिवस के मौके पर नए पदाधिकारियों को पदोन्नत किया गया। इस उन्हे संगठन की नवीन दायित्व की जिम्मेदारी किसान नेताओं को सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेए, सुरेंद्र यादव, आर्येंद्र सिंह, राजकुमार दीक्षित, सुधीर मिश्रा, आशीष धर्मेंद्र वर्मा, एकलौती, पंकज लोधी, गीतम बौहरे, शंकर दूधिया, धमेंद्र लोधी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इनको किया गया पदोन्नति
आर्येंद्र सिंह महासचिव से वरिष्ठ महासचिव, राजकुमार दीक्षित राष्ट्रीय सचिव से राष्ट्रीय संगठन मंत्री, शंकर लोधी को मंडल महासचिव से वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश, अमित वशिष्ठ को मंडल सचिव से प्रदेश सचिव, विपिन राघव को प्रदेश सचिव से राष्ट्रीय सचिव, ठाकुर अमन प्रताप सिंह को मंडल सचिव से युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, राकेश कुमार को जिला सचिव से मंडल सचिव, डॉ. अवनीश को मंडल सचिव से प्रदेश प्रभारी, सुधीर मिश्रा को राष्ट्रीय सचिव से प्रदेश प्रभारी राजस्थान को बनाया गया है।
