शाहजहांपुर: करंट लगने से जनसेवा केंद्र संचालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार। जनसेवा केंद्र संचालक शुक्रवार को बिजली के बोर्ड में कम्प्यूटर के तार लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। जिसे मौके पर उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। युवक डेढ़ महीने पहले ही पिता बना था। नगर के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी ओमकार मिश्रा …

शाहजहांपुर,अमृत विचार। जनसेवा केंद्र संचालक शुक्रवार को बिजली के बोर्ड में कम्प्यूटर के तार लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। जिसे मौके पर उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। युवक डेढ़ महीने पहले ही पिता बना था।

नगर के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी ओमकार मिश्रा बबलू का 25 वर्षीय पुत्र प्रशांत गोलू घर में ही जनसेवा केंद्र चलाता था। शुक्रवार सुबह वह दुकान पर बैठा था। उसी समय ग्राहक दुकान पर फोटोकॉपी कराने पहुंचे। प्रशांत लैपटॉप और कम्प्यूटर सिस्टम के तार बिजली के बोर्ड में लगाने लगे। तभी अचानक करंट लगने से प्रशांत को बिजली का तेज झटका लगा और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।

ग्राहकों के शोर मचाने पर पत्नी पूजा दौड़कर बाहर आई और बिजली के बोर्ड में लगे तारों को बाहर निकाला। परिवार वाले प्रशांत को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। डेढ़ साल पहले पूजा से शादी हुई थी। प्रशांत की छोटी अविवाहित बहन है। डेढ़ महीने पहले प्रशांत को बेटा हुआ था।

संबंधित समाचार