बदायूं: घर की कच्ची दीवार गिरने से महिला की दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

दातागंज, अमृत विचार। घर की कच्ची दीवार एक महिला के ऊपर गिर गई। महिला मलबे में दब गई। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण पहुंचे। मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से महिला के परिजनों को आर्थिक सहयोग की मांग की है।

कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव बेलाडांडी निवासी गंगा श्री (55) पत्नी जागन शनिवार दोपहर कच्ची दीवार किनारे घर पर बैठी थीं। लगभग चार बजे कच्ची दीवार अचानक भरभराकर महिला के ऊपर गिर गई। महिला दीवार के मलबा के नीचे दब गई। परिजन और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था। महिला की कोई संतान नहीं है। वह अपने पति के साथ रहती थीं। सूचना पर पुलिस पहुंची। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - बदायूं: फसल की रखवाली करने गए किसान का कुइंया में मिला शव

संबंधित समाचार