कानपुर पुलिस ने तीन शातिरों को किया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी शामिल: चेन लूट समेत इन वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में चमनगंज पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। शातिरों ने चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। शातिर वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। वहीं, फजलगंज पुलिस ने 12 लाख की चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने 250 कैमरे खंगालने के बाद एक चोर को पकड़ लिया। चोर के पास से नकदी व जेवरात बरामद हुए।
.jpg)
चमनगंज थानाक्षेत्र में युवती से मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने 100 सीसीटीवी फुटेज की मदद से खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया जिसमें एक बाल अपचारी शामिल है। शातिर आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि तेजाब मिल कैंपस निवासिनी विनीता तिवारी 26 जनवरी को किसी कार्य के चलते चमनगंज की तरफ जा रही थीं। उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो शातिरों ने उनके मोबाइल पर झपट्टा मारकर लूट लिया और मौके से फरार हो गए थे। घटना वहां पास लगे सीसी टीवी में कैद हो गई थी। घटना के बाद पीड़िता ने चमनगंज थाने पहुंतकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।
घटना का खुलासा करते हुए एडीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लूट की घटना का खुलासा करने के लिए आसपास के लगभग 100 से ज्यादा कैमरों के फुटेज देखे गए। जिसके बाद पता चला कि बाइक सवार दो शातिर के अलावा तीसरा बाल अपचारी भी है। कैमरों की मदद से 19 वर्षीय लारेब निवासी बेकनगंज, 28 वर्षीय मो रिजवान निवासी चमनगंज और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है।
इन दोनों के पास से अनवरगंज से चोरी हुई मोटरसाइकिल और आठ लूटे हुए मोबाइल बरामद किए गए हैं। एडीसीपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमे पता किए जा रहे हैं। लुटेरों की गिरफ्तारी में उनि नितिन कुमार, उनि यूटी राहुल, सुशील कुमार, अंकित, कां विवेक गौतम शामिल रहे।
