Valentine's Week: वो नहीं कर पाएंगे प्यार से इंकार, जब प्रपोज होगा राशि के समयानुसार; जानिए- कौन सा समय सबसे अधिक शुभ...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। प्रेमियों के लिए वैलेंटाइन डे का दिन बहुत खास होता है। दुनियाभर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले इस हफ्ते को वैलेंटाइन डे वीक कहा जाता है। संस्थापक अध्यक्ष ज्योतिष सेवा संस्थान के आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि इस दौरान सभी प्यार करने वाले अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार करने के लिए राशि के अनुसार कौन सा समय सबसे अधिक शुभ है।

Pavan Tiwari (1)

मेष राशि

अगर आप मेष राशि के लोगों को अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो सुबह 10 बजे से लेकर मध्यान्ह 12 बजे तक का समय शुभ रहेगा। इसके साथ ही लाल रंग का गुलाब या कोई गिप्ट दें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों से प्यार का इजहार करने के लिए 12 बजे से पहले का समय इसके लिए अनुकूल रहेगा। आप चाहें तो सफेद, सिल्वर या गुलाबी रंग का कोई गिफ्ट दे सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए 12 बजे से 1 बजे तक का समय शुभ हैं। इस राशि के व्यक्तियों को हरे रंग का गिप्ट पसंद आते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों से अपने दिल की बात करने के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक का समय शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों को सफेद रंग का कोई गिफ्ट दे सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए सुबह 9 बजे से 10 बजे तक का समय अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोगों को गुलाबी रंग का फूल या कोई गिफ्ट दे सकते हैं।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए इन्हें लाल या मैरून रंग का कोई गिफ्ट दे सकते हैं। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक का समय प्रपोज करने के लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि

इस राशि के लोगों से अपने दिल की बात करने के लिए सुबह 8 बजे से 10 बजे तक का समय शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों को प्रपोज करने के लिए लाल रंग का गिफ्ट दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक का समय शुभ है। इस राशि के लोगों को लाल रंग का फूल या कोई गिफ्ट दें सकते हैं।

धनु राशि

इस राशि के व्यक्ति से प्यार का इजहार करने लिए इन्हें लाल या फिर नारंगी गुलाब दे सकते हैं। प्रपोज़ करने के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक का समय शुभ है। 

मकर राशि

इस राशि के व्यक्ति को अपने प्यार का इजहार करने के लिए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक का समय अनुकूल है। इस राशि के लोगों को काले या नीले रंग की चीज़ें पसंद होती हैं। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों से अपने दिल की बात करना चाहते हैं तो दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक का समय शुभ है। इस राशि के लोगों को नीले रंग का गिफ्ट देकर प्रपोज़ करें। 

मीन राशि

इस राशि के लोगों से प्यार का इजहार करने के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक का समय शुभ है। इस राशि के लोगों को ऑरेंज रंग का गिफ्ट देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- कानपुर में PAC जवान की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत: कुर्सी के सहारे मफलर से कसा मिला शव, पत्नी पर हत्या का आरोप

संबंधित समाचार