बांदा में ट्रिपल मर्डर, कुल्हाड़ी से सिपाही समेत तीन को उतारा मौत के घाट | Amritvichar

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यूपी के बांदा में अपराधियों के आगे पुलिस पूरी तरह से बेबस साबित हो रही है  आए दिन यहां क्रिमिनल सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देते हैं। ताजा मामला बांदा शहर से सामने आया है जहां देर रात दबंग पड़ोसियों ने एक सिपाही के घर में घुसकर ट्रिपल मर्डर जैसी संगीन वारदात को अंजाम दिया है …

यूपी के बांदा में अपराधियों के आगे पुलिस पूरी तरह से बेबस साबित हो रही है  आए दिन यहां क्रिमिनल सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देते हैं। ताजा मामला बांदा शहर से सामने आया है जहां देर रात दबंग पड़ोसियों ने एक सिपाही के घर में घुसकर ट्रिपल मर्डर जैसी संगीन वारदात को अंजाम दिया है ।पुलिस के सिपाही उसकी बहन और मां का धारदार हथियार से दबंग हत्यारों ने कत्ल कर दिया है । हमलावरों के जानलेवा हमले से  एक शख्स  ज़ख्मी भी हुआ है जिस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया  है । यहां पर पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है ,मरने से कुछ देर पहले ही मृतक सिपाही ने पुलिस को बाकायदा तहरीर देकर उनसे हिफाजत की फरियाद की थी । इस वारदात के बाद शहर में सनसनी फैल गई और पुलिस के तमाम आला ऑफिसर मौके पर पहुंचे और 3 लोगों को हिरासत में लेने की बात पुलिस कह रही है और आगे जांच कर रही है। आपको बता दें की वारदात की खबर पाकर पूरे एरिया में सनसनी फैल गई और खबर पाकर आईजी के सतनारायण, डीएम आनंद सिंह समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका ए वारदात पर तीनों लाशों को मर्चरी के लिए भिजवाया।  इसके साथ ही पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए शिवपूजन देवराज को हिरासत में लिया है और वारदात में शामिल दूसरे मुल्जिमान की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने का सिलसिला जारी है।