आम बजट में गरीबों के लिए किया जाए सस्ती बिजली का प्रावधान, उपभोक्ता परिषद ने उठाई मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार। विधानसभा में पेश होने जा रहे आम बजट में गरीबों के लिए सस्ती बिजली उपलब्ध कराने का प्रावधान किया जाए। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने यह मांग उठाई है।

परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि परिषद की ओर से की गई वेबीनार में आम उपभोक्ताओं ने बिना निजीकरण के सरकारी क्षेत्र में सुधार किये जाने पर जोर दिया। ऐसे में ऊर्जा निगमों की निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाय। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति के लिए बनी रोस्टर प्रणाली को खत्म कर सभी किसानों को चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाय। पूर्व में नए कनेक्शन पर मिलने वाली 68,000 रुपये की सब्सिडी को फिर बहाल किया जाय। प्रदेश के लगभग 15 लाख किसानों को बिना शर्त फ्री बिजली का लाभ दिलाया जाय। ऊर्जा निगमों में कार्य रहे सभी 35 प्रतिशत आउटसोर्स कर्मियों के लिए न्यूनतम वेतन सुनिश्चित कराया जाए।

यह भी पढ़ेः उलटे-सीधे कमेंट करने वालों की खैर नहीं! Instagram लेकर आ रहा नया फीचर, ऐसे करेगा काम

संबंधित समाचार