Hamirpur: भाजपा जिला उपाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, बाइक पर तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

राठ (हमीरपुर), अमृत विचार। कस्बे के सैना रोड़ नहर बाईपास चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह तोमर की मौत हो गई। वह गांव से अपनी बाइक पर राठ आ रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

मझगवां थाने के इटैलिया राजा गांव निवासी देवी सिंह तोमर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। रविवार को वह बाइक से अपने गांव इटैलियाराजा से राठ आ रहे थे। बताया जाता है कि सैना रोड़ नहर बाईपास चौराहे पर पहुंचते ही नहर पटरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक कन्टेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार देवी सिंह तोमर सड़क पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवी सिंह तोमर कंटेनर में फंसकर लगभग 20 मीटर तक घिसटते चले गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

बतादें कि देवीसिंह तोमर न केवल भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे, बल्कि भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष भी थे। वह एक सक्रिय समाजसेवी सरल स्वभाव के धनी और पार्टी के कार्यकर्ता थे। देवीसिंह खेती और पशुपालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी राजश्री, दो पुत्र भूनेंद्र और शैलेंद्र तथा पुत्री सीता देवी को रोता बिलखता छोड़ गए। घटना की जानकारी लगते ही भाजपा कार्यकर्ताओं समेत विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सीएचसी पहुंचे। जहां पर रोते बिलखते परिजनों को सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें- कानपुर में भड़के दो समुदाय के लोग, माहौल बिगड़ते बचा; होलिका दहन के रास्ते में मजार की बॉडी बनाए जाने...

 

संबंधित समाचार