लव जिहाद को लेकर गर्माई सियासत, बीजेपी शासित प्रदेशों की तरह महाराष्ट्र में कानून की जरूरत नहीं- कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित प्रदेशों की तरह महाराष्ट्र में कथित लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जो सरकारें अपनी अक्षमताओं को छिपाना चाहती हैं, वे ऐसे कानूनों को ला रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र …

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित प्रदेशों की तरह महाराष्ट्र में कथित लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जो सरकारें अपनी अक्षमताओं को छिपाना चाहती हैं, वे ऐसे कानूनों को ला रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अपना काम कुशलता से कर रही है और उसे अन्य राज्यों की तरह कानून लाने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में भाजपा सरकारों ने कहा है कि वे ऐसी शादियों पर अंकुश लगाने के लिए कानून बनाने पर विचार कर रही हैं जहां हिंदू महिलाओं का उत्पीड़न प्रेम और विवाह के नाम पर जबरन धर्म परिवर्तन का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित समाचार