Moradabad: शिवपाल यादव ने कहा, ‘भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी’ | Amritvichar
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी झूठी पार्टी कहा है वो आज मुरादाबाद में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुँचे थे, मीडिया ने जब उनसे लव-जिहाद कानून पर सवाल किया तो वो एकदम बोले कि ऐसा तो कोई शब्द संविधान और कानून में …
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी झूठी पार्टी कहा है वो आज मुरादाबाद में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुँचे थे, मीडिया ने जब उनसे लव-जिहाद कानून पर सवाल किया तो वो एकदम बोले कि ऐसा तो कोई शब्द संविधान और कानून में ही नहीं है, भाजपा द्वारा बनाये जाने वाला कानून ठहर ही नही सकता, और चाहे जम्मू-कश्मीर में गुपकार एलायंस को झूठा करार देना हो या देश मे कोई और काम हो भाजपा के नेता झूठ के अलावा कुछ नही बोलते हैं . उन्होंने कहा की जहाँ तक 2022 के विधानसभा चुनाव की बात है तो उनकी पार्टी किसी भी बड़ी पार्टी से गठबंधन कर सकती है, उसमे समाजवादी पार्टी भी शामिल है, उनसे सीटों पर बात होगी, सम्मानजनक बीत होगी तो वह गठबंधन करने को तैयार हैं।
