Kanpur: तेल माफिया ने भाई पर किया चाकू से हमला, पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल में की शिकायत, पुलिस पर गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। पनकी थानाक्षेत्र में संपत्ति को लेकर तेल माफिया ने अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर उसे घायल दिया। शिकायत करने पहुंचे पीड़ित को ही थाने में बैठाकर पुलिस ने आरोपी पक्ष से समझौता करा दिया। जिससे आहत पीड़ित ने घटना की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
        
गंगागंज भाग तीन निवासी युवक के मुताबिक उसके दोनों बच्चे दिव्यांग है। जिसके चलते छोटा भाई उनकी संपत्ति हड़पना चाहता है। गत 12 फरवरी को छोटे भाई ने उनकी हत्या करने के इरादे से उनकी गर्दन पर चाकू से वार किया। लेकिन चेहरा घूमा लेने के चलते चाकू उनकी ठोढ़ी पर लगने से गहरा घाव हो गया। जिसकी शिकायत करने जब वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें ही बैठा लिया। 

इतना ही नहीं दबाव बनाकर पुलिस ने भाई से उसका समझौता भी करा दिया। आरोप है कि आरोपित दो वर्ष पूर्व तेल चोरी के मामले में सचेंडी से जेल चुका है। जिसकी पुलिस व नेताओं के बीच अच्छी पैठ है। इसी के चलते पुलिस उसे पर कार्रवाई करने से बच रही है। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: बच्चे की हत्या करने के बाद मां ने लगाई फांसी, दोनों मौतों से इलाके में फैली सनसनी

संबंधित समाचार