लखीमपुर खीरी: ओवरब्रिज की सीढ़ियों पर मिला महिला का शव, मचा हड़कंप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर की हीरालाल धर्मशाला रेलवे क्रासिंग के पास ओवरब्रिज की सीढ़ियों पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

मंगलवार को कुछ लोग हीरालाल धर्मशाला के पास स्थित रेलवे क्रासिंग को पार करने के लिए ओवरब्रिज की सीढियों पर चढ़ रहे थे। इस दौरान उनकी नजर सीढ़ियों पर महिला के शव पर पड़ी। शव देख हड़कंप मच गया। आसपास के तमाम दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर शहर कोतवाल अंबर सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए।

पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया है और शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि महिला का शव ओवरब्रिज की सीढियों पर बरामद हुआ है। छानबीन की जा रही है। अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: 21 लाख जमीन पर तीन लाख में कर लिया बैनामा, चार लोगों पर FIR

संबंधित समाचार