कन्नौज में आठ माह में प्राचीन काली देवी मंदिर में दूसरी बार चोरी: लगातार घटनाओं से श्रद्धालुओं में रोष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। तिर्वा में प्राचीन काली देवी मंदिर मे आठ माह के अंदर दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरी की वारदात से श्रद्धालुओं रोष व्याप्त हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की।

थाना इंदरगढ के मढपुरा गांव के पास एक प्राचीन समय से काली देवी का मंदिर बना हुआ है। जिस पर गांव समेत आसपास के लोगों के लिए श्रृद्धा का केंद्र है। लोग प्रतिदिन मंदिर जाकर पूजा पाठ करके अपने मांगों की मनौती मांगते है। 

श्रद्धालुओं की मांग पूरी होने के बाद वह लोग मंदिर में घंटा समेत अन्य सामान चढ़ाते है। प्राचीन काली देवी मंदिर को शाम को बंद कर दिया जाता है। सोमवार की रात में चोरों ने मंदिर गेट पर लगे तालों को तोडकर अंदर रखी अलमारी व दानपत्र तोड़कर चोरों करने के साथ मूर्ति पर चढ़े जेवरात व घंटे चोरी कर लिए। सुबह लोग पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर के ताले टूटने के साथ सामान बिखरा देखकर चोरी की आशंका हुई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। वहीं इसी प्राचीन मंदिर में इसके पहले 25जून 2024 को भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाा। आठ माह के अंदर ही दूसरी बार चोरी होने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। 

मंदिर के पुजारी आलोक दीक्षित ने बताया कि आठ माह में दूसरी बार चोरी की घटना हुई है। इस बार चोर करीब 70 किलो पीतल के घंटे व एक अष्टधातू की देवी जी की मूर्ति व दानपात्र तोड़कर नगदी मूर्ति पर चढ़े जेवरात चोरी कर लिए।

ये भी पढ़ें- Kanpur में बेटे की हत्या कर मां ने लगाई फांसी, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप, पति और ससुर हिरासत में

संबंधित समाचार