Kanpur में किशोरी से दुष्कर्म: पानी भरकर लौट रही थी पीड़िता, घात लगाए आरोपी ने जबरन बंधक बनाया, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शिवराजपुर के एक गांव में पानी भरकर लौट रही किशोरी के साथ एक गांव के युवक ने जबरन बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दुष्कर्म की शिकार किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम सात बजे उनकी पुत्री पानी भरने के लिए गई थी। जब वह घर लौट रही थी तभी गांव के पास बने ईंट के भठ्ठे के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपी राजकुमार पुत्र रामजीवन उसे जबरदस्ती ईंट के भठ्ठे के एकांत बने कमरे में ले गया। 

वहां पर उसने काफी देर तक बंधक बनाए रखा और दुष्कर्म किया। किसी तरह से किशोरी भाग कर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मां ने बताया कि जब वह आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो उसके परिजनों ने धमकी देते हुए उसे भगा दिया। वहीं थानाध्यक्ष अमान सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- अतिथियों के स्वागत को तैयार रहेगा कानपुर, पर्यटकों को भटकने की जरूरत नहीं, रहने व भोजन की होगी सारी जानकारी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज