मुरादाबाद: राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा- कोराना बचाव में यूपी का प्रयास सराहनीय
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार सुबह मुरादाबाद पहुंचीं। यहां उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को सर्तकता बरतने की सलाह दी। राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश विविधता से भरा राज्य है। यहां परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन का प्रयास अतुलनीय है। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार सुबह मुरादाबाद पहुंचीं। यहां उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को सर्तकता बरतने की सलाह दी। राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश विविधता से भरा राज्य है। यहां परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन का प्रयास अतुलनीय है। प्रदेश के लोग अपनी माटी और हुनर से जुड़े हैं। देश की बड़ी आबादी वाले इस राज्य में सरकार द्वारा कारोना नियंत्रण के सराहनीय प्रयास हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को इस जंग में सरकार का साथ देना होगा। कोरोना का गंभीरता से लेने की जरूरत है।
मुरादाबाद दौरे में आयोजित कार्यक्रमों उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति में नारी को सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बल प्रदान किया जाये। महिला सुरक्षा जरूरी बात है। बच्चों को सही माहौल मिले और उन्हें ठीक से पढ़ाया जाये। जबकि लोगों को लड़के-लड़की को समान रूप से देखना होगा। ऐसा होने से ही महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी और समाज की मुख्यधारा में आकर कार्य करेंगी। आह्वान किया कि हमें शिक्षित होने का संकल्प लेना है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान की चर्चा की।
बोलीं, हमें आत्मनिर्भर प्रदेश, तहसील, जिला एवं परिवार बनाना है। जिस कार्य के लिए ग्रामीण और पिछडे़ क्षेत्रों की महिलाओं की ओर विशेष ध्यान जरूरी है। इस प्रभावी रूप से समझाने के लिए गुजरात के कच्छ की अनपढ़ महिलाओं के प्रयास की चर्चा कीं। कहा, मुरादाबाद हस्तकला, पीतल के बर्तनों एवं अन्य उत्पादों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां धातु के सामान बनाने की निर्यातउन्मुखी इकाईयां हैं। प्रदेश सरकार एक जनपद एक उत्पादन योजना लेकर आयी है। जिसमें यहां के पीतल उद्योग को विस्तार देने का कार्य किया जा रहा है। मेरा मानना है कि पारम्परिक शिल्पकला आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महिला हस्तशिल्पी प्रदर्शनी की चर्चा की। कहा कि मुरादाबाद का हुनर अद्भुत एवं अतुल्य है। हमारी धरोहर मिटनी नही चाहिए। बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार महिला दस्तकारों को प्रोत्साहन देने रही है।
टीबी ग्रसित बच्चों के गोद वाले प्रयासों संस्थाओं का आह्वान किया कि वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने में अपना बेहतर योगदान दें। कहा मुझे इस बात की खुशी है कि बीते साल 18 फरवरी को मैं यहां आई थी। तब मुझे इस बात की जानकारी दी गयी थी कि यहां 197 टीबी ग्रसित बच्चों को अधिकारियों ने गोद लिया है, उसमें केवल तीन बच्चे ही अब रोग ग्रस्त हैं। इसे प्रयासे में सभी को आगे आना होगा, तभी देश इस रोग से मुक्त होगा। सर्किट हाउस के अस्थायी हेलीपैड़ पर जिलाधिकारी आरके सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी और नगर आयुक्त संजय चौहान ने राज्यपाल का स्वागत किया।
