Kanpur में बहनोई के घर महिला की मौत, पति ने लगाया हत्या का आरोप, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। गाजियाबाद से दो दिन पहले गुजैनी निवासी बहनोई के घर आई महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बहनोई पर आरोप लगाया है। मूलरूप से हमीरपुर कोतवालीनगर निवासी अंकित ने बताया कि मौजूदा समय में वह इंद्रापुरम गाजियाबाद में रहते हैं। उनकी 19 वर्षीय पत्नी शीतल कुछ दिन से अस्वस्थ चल रही थी। 

शीतल के बहनोई पवन उनके घर आए थे तो अपने साथ उसे भी कानपुर ले आए। शुक्रवार सुबह वह उनके साथ आई और उसके कई घंटे बाद मौत की सूचना मिली। वहीं पवन का कहना है कि शीतल को खून की कमी थी। उसके दो माह का बेटा भी है। इसलिए बेहतर इलाज और बच्चे की परिवरिश के लिए साथ लाए थे। उसकी हालत बिगड़ने पर इलाज भी ले गए, लेकिन चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। गुजैनी पुलिस के अनुसार आरोप के कारण शव पोस्टमार्टम भेजा गया। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: बैंक मैनेजर ने रुकवाया शौचालय का निर्माण, नगर निगम ने दी तहरीर, सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप

 

संबंधित समाचार