यूं तो इलायची है सेहत का खजाना, पर क्या आपने इसके नुकसानों के बारे में है जाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इलायची एक ऐसी चीज है जिसे खाने से शायद ही किसी को परहेज हो। अक्सर लोग इसका इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के रुप में करते हैं। इसके अलावा खाने में बेहतरीन खुशबू बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यूं तो आपने आज तक इलायची के कई फायदे सुने होंगे और इसे …

नई दिल्ली। इलायची एक ऐसी चीज है जिसे खाने से शायद ही किसी को परहेज हो। अक्सर लोग इसका इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के रुप में करते हैं। इसके अलावा खाने में बेहतरीन खुशबू बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यूं तो आपने आज तक इलायची के कई फायदे सुने होंगे और इसे लेने से पहले शायद ही कभी सोचते होंगे। लेकिन आज हम आपको इलायची के कुछ नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपके लिए जानना जरूरी है।

कई बार इलायची पथरी का कारण भी बन जाती है। हाल ही में हुई रिसर्च से पता चला है कि शरीर इलायची को पूरी तरह से पचा नहीं पाता है। इसका ज्यादा सेवन करने से इसके दाने धीरे धीरे एकत्रित होते जाते हैं और शरीर में स्टोन का कारण बन जाते हैं। पथरी के रोगी को इलायची से परहेज करना चाहिए।

कई लोगों इलायची से होने वाले नुकसान के बारे में पता नहीं होता है और ज्यादा इलायची का सेवन करते हैं। जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगती है।

ज्यादा इलायची खाने से आपको सीने में और गले में खिचाव होता है। इसके साथ ही गले और सीने में दर्द भी होता है। लगातार इलायची का सेवन करने से जी मचलाने जैसी परेशानी भी हो सकती है।