लाइफ पार्टनर को है मनाना तो ये खास तरीका अपनाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। शादी हर किसी के जीवन में एक बेहद खास फैसला होता है। शादी के बाद पति-पत्नी की आपसी समझ और उनका एक-दूसरे के प्रति व्यवहार किसी भी वैवाहिक रिश्ते की सफलता या असफलता को तय करता है। हालांकि जब आप किसी खास के साथ रिश्ते में होते हैं तो ऐसे में छोटे-मोटे झगड़े …

नई दिल्ली। शादी हर किसी के जीवन में एक बेहद खास फैसला होता है। शादी के बाद पति-पत्नी की आपसी समझ और उनका एक-दूसरे के प्रति व्यवहार किसी भी वैवाहिक रिश्ते की सफलता या असफलता को तय करता है। हालांकि जब आप किसी खास के साथ रिश्ते में होते हैं तो ऐसे में छोटे-मोटे झगड़े होना भी स्वाभाविक है। लेकिन इन झगड़ों की वजह से जब आपका पार्टनर आपसे रूठ जाए तो उसे मनाना भी जरूरी होता है ताकि कोई भी झगड़ा आपके रिश्ते टूटने की वजह ना बन सके। ऐसे में अगर आपका पार्टनर भी आपसे जल्दी-जल्दी रूठता रहता है तो आज हम आपको उसे मनाने के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने पार्टनर को आसानी से मना सकते हैं।

जानिए क्या है वो तरीके

आप चाहें तो अपनी शादीशुदा जिंदगी की प्यारी यादों का एक कोलाज बनवाकर अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकती हैं। कोलाज में अपनी और अपने पार्टनर की पसंदीदा फोटोज को शामिल करें। इससे उनकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

अगर आपके पार्टनर को फूलों से प्यार है तो आप फ्लावर बुके गिफ्ट कर सकती हैं। परफ्यूम, पर्स गिफ्ट करना भी अच्छा ऑप्शन है।

अगर आपके पार्टनर को किसी चीज की जरूरत है तो आप उन्हें उस चीज को गिफ्ट कर सकती हैं। जैसे अगर उन्हें मोबाइल या किसी दूसरी चीज की जरूरत हो तो आप उन्हें गिफ्ट दे सकती हैं।

आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताने का सोच रही हैं तो एक रोमांटिक डिनर प्लान कर सकती हैं। अगर इसके लिए आप रेस्टोरेंट ना जाना चाहें तो घर पर ही अपने पार्टनर की पसंदीदा डिशेज बनाएं। इसके अलावा आप चाहें तो केक कटिंग भी कर सकती हैं। अगर आप केक कटिंग का प्लान बनाएं, तो केक पर कुछ लव कोट लिख दें।

तो इस तरह इन कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने रूठे हुए पार्टनर को मना सकती हैं।