बदायूं: अंसार की हत्या करने का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा पकड़ से बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

थाना बिनावर क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी निवासी अंसार की रविवार गोली मारकर हुई थी हत्या

विजय नगला, अमृत विचार। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी में अंसार हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

गांव सिकरोड़ी निवासी अंसार की रविवार रात को हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके बड़ी बेटी मुमताज ने तहरीर देकर गांव निवासी रिजवान उर्फ मुस्कान और फैजान के खिलाफ तहरीर दी थी। बताया कि था कि रिजवान चार महीने पहले उसकी छोटी बहन को बहला-फुसलाकर ले गया था। जिसके बाद से उससे रंजिश चल रही है। रिजवान ने फैजान की मदद से हत्या की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बिनावर के निरीक्षक अपराध सहंसर वीर सिंह, उपनिरीक्षक अनित कुमार, कांस्टेबिल विकास वर्मा के साथ आरोपी वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा निवासी फैजान पुत्र इसरार को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - बदायूं : डीजे पर डांस करने के दौरान हार्टअटैक से युवक की मौत

संबंधित समाचार